1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार में अब बनेगी नई सरकार, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटकलों को दिया विराम

बिहार में अब बनेगी नई सरकार, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटकलों को दिया विराम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्यसभा (Rajya Sabha) जाएंगे। उन्होंने विगत दिनों से चल रही अटकलों पर सोशल मीडिया पोस्ट (social media post) के जरिए विराम दे दिया है। एक्स पर पोस्टकर उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्यसभा (Rajya Sabha) जाएंगे। उन्होंने विगत दिनों से चल रही अटकलों पर सोशल मीडिया पोस्ट (social media post) के जरिए विराम दे दिया है। एक्स पर पोस्टकर उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है। उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं।

पढ़ें :- 'बिहार में तख्तापलट, जनादेश के साथ धोखा', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

 

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नामों का किया एलान

इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...