उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक साथ कई बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर कई टीमों ने जांच पड़ताल में जुट गई। बंदरों के शरीर पर एयर गन के छर्रे मिलने से इनकी हत्या की आशंका जताई गई है।
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक साथ दर्जनों बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर कई टीमों ने जांच पड़ताल में जुट गई। बंदरों के शरीर पर एयर गन के छर्रे मिलने से इनकी हत्या की आशंका जताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कई दिनों से दो तीन बंदर इसी तरह मृत मिल रहे थे। सोमवार को अचानक करीब एक दर्जन बंदरों की मौत से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तक मामला पहुंचा। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। यह शख्स यूक्रेनी नागरिक बताया जा रहा है।लोगो ने यूक्रेनी पर एयर गन से बंदरों पर निशाना साधने की बात कही है।
फिलहाम टीमें जांच कर रहीहै। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मथुरा में गोवर्धन के आन्यौर गांव गोविंद कुंड स्थित आश्रम के बाहर पिछले कुछ दिनों से बंदरों की मौत का सिलसिला चल रहा था। लोगो को तब लगा कि शायद कोई बीमारी फैली होगी। इस कारण बंदरों की मौत हो रही है। चूंकि वहां पर सैकड़ों की संख्या में बंदर है तो एक दो बंदर की मौत उतना गंभीर नहीं मावा गया। सोमवार को जब एक साथ कई दर्जन बंदर जमीन पर पड़े मिले तो लोगो में खलबली मच गई। पता चला कि इनमें से कई बंदर मर चुके हैं और कई घायल है।
अधिकारियों तक मामला पहुंचा और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि घायल बंदरों के सिर में एयर गन के छर्रे लगे हुए हैं। ग्रामीणं ने पास के आश्रम के महंत पर बंदरों को मारने का आरोप लगाया है।