1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDE0: अध्यापक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ के साथ की शर्मनाक हरकत, लोगों ने मुंह पर कालिख लगा नंगा कर पूरे गांव में घुमाया

VIDE0: अध्यापक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ के साथ की शर्मनाक हरकत, लोगों ने मुंह पर कालिख लगा नंगा कर पूरे गांव में घुमाया

इंसानियत को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियों ने अध्यापक और विद्यार्थी के बीच के संबंध को शर्मशार कर दिया है। वीडियो में एक सरकारी अध्यापक को नंगा कर पहले मुंह पर कालिख लगाया फिर चप्पल की माला पहना कर उसे पूरे गांव में घुमाया गया।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। इंसानियत को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियों ने अध्यापक और विद्यार्थी के बीच के संबंध को शर्मशार कर दिया है। वीडियो में एक सरकारी अध्यापक को नंगा कर पहले मुंह पर कालिख लगाया फिर चप्पल की माला पहना कर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। अध्यपाक पर कक्षा तीन छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का अरोप लगाया गया हैं। यह वीडियो बिहार के सिवान जनपद का बताया जा रहा है और आरोपी को बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक बताया गया है।

पढ़ें :- अखिलेश ने बीजेपी के षड्यंत्र का किया भंडाफोड़, बोले- भाजपाइयों ने नंदलाल के हस्ताक्षर कर फ़ार्म 7 के सैकड़ों फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाए, जबकि वो अनपढ़ हैं और अंगूठा लगाते हैं

सिवान जनपद के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक वीरेंद्र साह पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़िता कक्षा तीन की छात्रा है और आरोपी से कोचिंग पढ़ने जाती थी। छेड़खानी के आरोप में गांव के लोगों में इस कदर गुस्सा फूटा कि पहले शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी, फिर उसको अर्घनग्न कर दिया। इस दौरान लोगों ने शिक्षक के मुंह पर कालिख पोत और जूते—चप्पलों की माला पहना कर पूरे गांव में घूमाया।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी शिक्षक के स्कूल के बाद निजी कोचिंग सेंटर चलाता है। लोगों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले कक्षा तीन की छात्रा का पहले हाथ पकड़ा और फिर बिस्तर पर जबदस्ती ले जाने का प्रयास करने लगा। किसी तरह बच्ची उसके चुंगल से छुटी और भाग कर अपने घर पहुंची। घबराई हुई छात्रा ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने पूरी घटना की जानकारी गांव के मुखिया और ग्रामीणों को दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर उसका बाल मुंडवा दिए। इसके बाद शिक्षक के मुंह पर कालिख पोती दी। ग्रामीणों ने आरोपी को जूते की माला पहनाकर गांव की सड़क पर घुमाया।

वहीं सूचना पर पहुंची बसंतपुर थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बसंतपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष और शिक्षक दोनों के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा ​दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिक्षक पर छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगा है। शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...