1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. युवक 2 शिशुओं का कंकाल लेकर पहुंचा थाने, पढ़िये लिव इन कपल की खौफनाक दास्तान

युवक 2 शिशुओं का कंकाल लेकर पहुंचा थाने, पढ़िये लिव इन कपल की खौफनाक दास्तान

केरल के त्रिशूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगा। यहां एक अविवाहित महिला ने अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महिला और उसे साथी बाविन को गिरफ्तार कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगा। यहां एक अविवाहित महिला ने अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महिला और उसे साथी बाविन को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- चारबाग में आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन,बोलीं- नहीं डरेंगे घुड़की से, खींच लेंगे कुर्सी से , अखिलेश ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा

जानिए कैसे हुआ खुलासा?

एक कहावत है कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है तो वैसा ही हुआ इस खौफनाक कहानी में इन कपल के साथ। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का साथी देर रात नशे के हालत में एक बैग लेकर थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें दो शिशुओं का कंकाल दिखा। युवक ने बताया की इन बच्चों की मौत अलग अलग घटनाओं से हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करके महिला को फौरन गिरफ्तार किया।

दफनाने के 8 महीने बाद शव को निकाला

अधिकारियों के मुताबिक पहले तो आरोपी महिला ने बताया बच्चों के गले में गर्भनाल फस गया और गला दब गया और इसीलिये मौत हो गया। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना पाप कबूल लिया। महिला ने बताया कि जन्म के बाद तुरंत बच्चे का गला घोट दिया और घर के पास एक प्लाट में दफना दिया। बच्चे का जन्म 2022 में हुआ था।

पढ़ें :- ज़हरीले-नशीले कोडीन कफ सिरप का अरबों का घोटाला करने वालों पर कुछ हज़ार का इनाम घोषित कर भाजपा सरकार अपनी हँसी न उड़वाए : आखिलेश यादव

2024 में किया दूसरे बच्चे की हत्या?

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने दूसरे बच्चे के हत्या को कबूल किया है। महिला ने बताया कि उसका दूसरा बच्चा 2024 में हुआ था। उसने नवजात शिशु के रोने पर गला घोटकर मार डाला और बाविन को दफनाने के लिए दे दिया। पुलिस ने कहा कि जांच में पुष्टि हुई है ये अवशेषों दो शिशुओं का है।

फेसबुक के जरिये हुआ था मिलन

आरोपी महिला का नाम अनिशा है जो कि 2020 में फेसबुक के माध्यम से बाविन के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन (Live-In Relationships) में आ गए। पुलिस की टीम जांच में जुटी है कि क्या महिला के गर्भवती और प्रसव के बारे में जानकारी है? पुलिस के मुताबिक ये मामला तब सामने आया जब कपल में तनाव हो गया था। बाविन को ये शक था कि कहीं महिला दूसरे से विवाह न कर ले। उसके पास मिले दूसरे फोन को लेकर वो काफी चिंतित था। इसे बाद बाविन ने पुलिस से संपर्क करके मामले का पर्दाफाश किया।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- नमो भारत में अश्लील कृत्य करने वाले जोड़े पर कसा शिकंजा, वीडियो वायरल करने वाला ऑपरेटर नौकरी से बर्खास्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...