1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 मार्च 2022 का राशिफल: होलिका दहन पर किन राशियों पर खुशियों का रंग,किनको रहना होगा सावधान

17 मार्च 2022 का राशिफल: होलिका दहन पर किन राशियों पर खुशियों का रंग,किनको रहना होगा सावधान

17 मार्च 2022 का राशिफल: ​पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। होलिका दहन के दिन किस राशि को कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

17 मार्च 2022 का राशिफल: ​पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। होलिका दहन के दिन किस राशि को कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मेष (Aries):  इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा। इस दिन आपके रुके कार्यों को पूरा करने में समय है। लवर्स व वैवाहिक लोगों का जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। अफसर आपकी बातों और सलाह को सुनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको महत्व मिलेगा।

वृषभ (Taurus): आज आप का दिन सामान्य रहेगा। विवाद से बचने का प्रयास करें। किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित होना ठीक नहीं है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन (Gemini): रियल इस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभदायक है। नौकरी मिल सकती है। धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल करेंगे। कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। कर्ज की रकम आपको वापस मिलेगी।

कर्क (Cancer): आज के दिन इस राशि के जातक अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज काम की अधिकता ज्यादा रहेगी।थकान महसूस करेंगे, लेकिन आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाना चाहिए। कार्यस्थल पर अनुशासित रहें। किसी से मजाक करना भारी पड़ सकता है। प्रेमी युगल के बीच तनाव हो सकता है।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

सिंह (Leo): कारोबार लिहाज से आज के दिन आपको लाभ होगा।अपने विचारों में बदलाव कर अपनी जीवनशैली को सरल बनाएं। अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है। छात्रों का आज के दिन स्वाध्याय में मन लगेगा।

कन्या (Virgo): आज के दिन इस राशि के जातकों को नए काम की तलाश पूरी होगी। आपकी धन संपत्ति स्थिर रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मन आज का पर नहीं लगेगा। छात्रों को पढ़ाई में समस्या होगी। प्रेमी जन अपने साथी पर क्रोध न करें। यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति की मदद मिल सकती है। खानपान को लेकर सतर्क रहें।

तुला (Libra): किसी बड़ी दिक्कत दूर होने से मन प्रसन्न होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। आपके सम्पर्क क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक स्थिति मजबूत होने की सम्भावना है। नए काम के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन आपके लिए अज्ञात स्रोतों से धन लाभ का प्रबल योग है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। लवर्स को एक दूसरे का साथ अच्छा लगेगा। साथ काम करने वालों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपका सम्मान हो सकता है। जीवनसाथी से खूब प्यार करेंगे।

धनु (Sagittarius): विरोधी आपकी किसी कमजोरी का आज फायदा उठा सकते हैं। दूसरे देशों में रहने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। क्रोध में किसी को अपशब्द कहने से बड़ा विवाद होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। पूजा पाठ में आप काफी रुचि लेंगे।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

मकर (Capricorn): शेयर मार्केट में निवेश को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। घर में आए रिश्तेदारों की किसी बात के कारण तनाव होगा। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

कुंभ (Aquarius): इस राशि के जातकों का राजनीतिक लोगों से लाभ मिलने का प्रबल योग बन रहा है। कारोबार में बड़े ऑफर मिल सकते हैं। घर के लोग आपको समर्थन देंगे। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खर्च में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। परिवार के लोगों के साथ बहस हो सकती है। अधूरा काम पूरा कर पाने में विलंब होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...