HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 जनवरी 2022 का राशिफल: आज इन राशियों पर होगी श्रीगणेश जी की कृपा, जाने अपनी किस्मत का हाल

26 जनवरी 2022 का राशिफल: आज इन राशियों पर होगी श्रीगणेश जी की कृपा, जाने अपनी किस्मत का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय ले पाने में असमर्थ रहेंगे।लाइफ पार्टनर आपसे कुछ उम्मीद कर सकता है। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप आसानी से सभी कार्य निपटा लेंगे। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। आज का दिन ठीक रहेगा।

पढ़ें :- Sawan 2024 Hanumanji Puja : सावन में हनुमान जी के द्वादश नाम जपने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है , हो जाता है कष्टों का अंत

वृषभ राशिफल

नौकरी को लेकर थोड़े दबाव में हो सकते हैं। किसी गलती के लिए आपको ग्लानि हो सकती है। साथ में काम करने वाले लोगों की मदद मिलेगी।पारिवारिक काम का भारी दबाव हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करना हितकर होगा। घर में आयोजन होगा।

मिथुन राशिफल

यात्रा पर जा सकते हैं। आज दिन उलझन भरा हो सकता है। आपके काम बिगड़ सकते हैं। हालांकि शाम तक कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है।छात्रों को सम्मान मिल सकता है। अनजान लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपको धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशिफल

हकीकत में जीने की जरूरत है। काल्पनिक प्रवृत्तियों को छोड़ें। आज आपको धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। कारोबार में आय ठीकठाक रहेगी। दिन के दूसरे भाग में आप अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे।

सिंह राशिफल

जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। यदि आज किसी को प्रेम प्रस्ताव देना चाह रहे हैं तो दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर पर मनचाहे व्यंजन का आनन्द उठायेंगे। किसी मित्र के साथ समय बिताएंगे।

पढ़ें :- Sawan Second Somvar 2024 Date : सावन मास के दूसरे सोमवार व्रत में इस विधि से करें पूजा , जानें शुभ मुहूर्त

कन्या राशिफल

कोई आपसे उधार मांगने आ सकता है। धैर्यवान होकर आज सभी कार्यों को करें। वैवाहिक जीवन किसी छोटी सी बात को लेकर स्थिति बिगड़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहें। कई लोगों से मुलाकात होगी। परिवार के जरूरतों को पूरा करेंगे।

तुला राशिफल

सत्संग में शामिल हो सकते हैं। आप अपनी किसी गलत आदत को छोड़ने का प्रयास करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपके कौशल की सराहना होगी। कारोबार में लाभ होगा। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। हंसी मजाक के मूड में हो सकते हैं। यात्रा मंगलमय व लाभकारी साबित होगी।

वृश्चिक राशिफल

संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। दफ्तर में काम की अधिकता के कारण आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। लेनदेन संबंधी कागजातों को सावधानी पूर्वक पढ़ें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यायाम करने से लाभ होगा।

धनु राशिफल

आप काफी उत्साह में रहेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। काम्पीटिशन एक्जाम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आपके अफसर आपकी कर्मठता से बेहद प्रसन्न रहेंगे। पास की जगह यात्रा करने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मकर राशिफल

सामाजिक रूप से आपको मान-सम्मान मिल सकता है। आपकी कामयाबी से सभी खुश रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने का प्लान बनाएंगे। विवाहित आज रोमांटिक रहेंगे। आज का दिन शानदार रहेगा। मनचाही वस्तु मिलने से आप खुश रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Sawan 2024 Shami plant : सावन में लगाएं शमी का पौधा , भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव होते है प्रसन्न

कुम्भ राशिफल

आपके बिगड़े हुए काम बनने से खुश रहेंगे। आर्थिक परेशानी दूर होगी। नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। शासकीय कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। लाइफ पार्टनर को आज कोई गिफ्ट ऑफर कर सकते हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशिफल

पारिवारिक कलह से परेशान हो सकते हैं। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिये आपका उपयोग करेंगे। किसी काम में अधीरता न दिखाएं। गले के दर्द से दिक्कत होगी। कारोबार में मंदी की स्थिति रहेगी। आपको किसी काम में हानि हो सकती है। बेचैन रहें। संतान की दिक्कतों काे दूर करने का प्रयास करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...