1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Second Somvar 2024 Date : सावन मास के दूसरे सोमवार व्रत में इस विधि से करें पूजा , जानें शुभ मुहूर्त

Sawan Second Somvar 2024 Date : सावन मास के दूसरे सोमवार व्रत में इस विधि से करें पूजा , जानें शुभ मुहूर्त

सावन मास आरंभ हो चुका है। सावन मास का पहला सोमवार बीत चुका है और दूसरा सोमवार आने वाला है।सावन का दूसरा सोमवार व्रत 29 जुलाई को पड़ रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Second Somvar 2024 Date : सावन मास आरंभ हो चुका है। सावन मास का पहला सोमवार बीत चुका है और दूसरा सोमवार आने वाला है।सावन का दूसरा सोमवार व्रत 29 जुलाई को पड़ रहा है। सावन सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता ळै कि सावन महीने के सोमवार को भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

विवाह में अड़चन के लिए मां गौरी से प्रार्थना करें
श्रावण मास का दूसरा सावन सोमवार व्रत 29 जुलाई को है। इस दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है। उसके बाद से षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी।इस दिन मां पार्वती और महादेव की साथ में पूजा करने का विशेष महत्व होता है‌। जिन भक्तों के विवाह में अड़चन आ रही है वो सावन सोमवार का व्रत करके विवाह की अड़चनों को दूर कर सकते हैं और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ और मां गौरी से प्रार्थना कर सकते हैं।

रुद्राभिषेक करें
सावन मास के दूसरे सोमवार व्रत में भगवान शिव का गुड़, दही, गंगाजल, दूध, घी और शक्कर आदि चीजों से रुद्राभिषेक करें। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर उन्हें बेलपत्र, चंदन, अक्षत, फल आदि समर्पित करें। इस दौरान भगवान भोलेनाथ को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा आप हलवा, दही, पंचामृत, भांग का भोग भी लगा सकते हैं।

शिव चालीसा का पाठ करें
घी या सरसों के तेल का दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें, भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का उच्चारण करें और आरती (Shiv Aarti) करके उनकी पूजा संपन्न करें। पूजा के बाद भगवान भोलेनाथ का प्रसाद सभी घर वालों को बांटे और खुद भी ग्रहण करें।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...