HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार जिम्मेदार , सुरक्षा घटाकर सूची क्यूं किया सावर्जनिक : नवजोत सिद्धू

मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार जिम्मेदार , सुरक्षा घटाकर सूची क्यूं किया सावर्जनिक : नवजोत सिद्धू

जेल से रिहाई के बाद पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) सोमवार को गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर पहुंचे हैं। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार के साथ मीडिया से बात करते हुए मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पंजाब। जेल से रिहाई के बाद पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) सोमवार को गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर पहुंचे हैं। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार के साथ मीडिया से बात करते हुए मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी सुरक्षा घटाकर सूची सावर्जनिक क्यों की गई? उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि क्या सरकार अपराध की रक्षा या अपराध करने वाली हैं ?

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 55 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस में लाने वाले नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu)  और राजा वड़िंग ही थे। उन्हें चुनाव में टिकट भी हाईकमान ने सिद्धू के कहने पर ही दिया था। नवजोत सिद्धू ने ही सिद्धू मूसेवाला (Navjot Sidhu)  को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मिलाया था। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के समय जेल में होने के कारण नवजोत सिद्धू उनके परिवार से नहीं मिल सके। हालांकि सिद्धू के ट्विटर अकाउंट पर दुख व्यक्त किया गया था। इस बीच, सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)  के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने रविवार को कहा कि वह जालंधर उपचुनाव के दौरान सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।

सूत्रों की माने तो रविवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सिद्धू की फोन पर बातचीत हुई है, लेकिन सिद्धू का अगला सियासी सफर अब आसान नहीं रहने वाला।  कांग्रेस में अपनी जगह कायम रखने के लिए उन्हें सियासी जंग लड़नी होगी। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का सिद्धू से प्यार बरकरार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...