1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Aap Protest Delhi : ITO मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एक्जिट अगले आदेश तक बंद , सुरक्षा कड़ी कर दी गई

Aap Protest Delhi : ITO मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एक्जिट अगले आदेश तक बंद , सुरक्षा कड़ी कर दी गई

आम आदमी पार्टी (AAP) का भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के एलान के मददेनजर आज आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। दिल्ली के ITO मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Aap Protest Delhi : आम आदमी पार्टी (AAP) का भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के एलान के मददेनजर आज आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। दिल्ली के ITO मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस बात की जानकारी दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) अपने पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि अगली सूचना तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद रहेगा। बता दें कि स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आरोपी पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने भाजपा के मुख्यालय जाने का ऐलान किया। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

 

 

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक और सांसद होंगे। बीजेपी मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...