1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी आरती सिंह

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी आरती सिंह

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का फेमस शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में होने वाली है। जिसके बाद से कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट खूब वायरल हो रही है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का फेमस शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में होने वाली है। जिसके बाद से कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट खूब वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इस बार कई सेलेब्स रोहित शेट्टी के शो में चार चांद लगाने वाले हैं। जिसमें से एक नाम टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) का भी है। फिलहाल तो उनकी ओर से इस बात को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है कि वह खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में हिस्सा ले रही हैं।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

बता दें कि इन दिनों आरती सिंह अपने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियोज शेयर कर रही हैं। जिसमें देखा जा रहा है कि आरती सिंह काफी मेहनत करते नजर आ रही हैं। आरती सिंह ने मीडिया से बताया कि  वह 15 किलो वजन घटा लिया है।

पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात

सोशल मीडिया पर आरती सिंह ने एक वीडियो साझा किया है और साथ ही लिखा है, ‘धीरे-धीरे स्थिरता से ही रेस जीती जाती है।15 किलो कम कर लिए हैं। गिव अप नहीं करूंगी।’ आरती सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...