1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Abhishek Sharma: फ्लाइट मिस होने पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को आया गुस्सा; दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ पर निकाली भड़ास

Abhishek Sharma: फ्लाइट मिस होने पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को आया गुस्सा; दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ पर निकाली भड़ास

Abhishek Sharma mistreated at Delhi airport: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। अभिषेक ने दावा किया कि एयरपोर्ट पर एक स्टाफ के दुर्व्यवहार के चलते उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Abhishek Sharma mistreated at Delhi airport: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। अभिषेक ने दावा किया कि एयरपोर्ट पर एक स्टाफ के दुर्व्यवहार के चलते उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की है।

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की अगुवाई कर रहे अभिषेक शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के साथ मेरा सबसे खराब अनुभव रहा और स्टाफ, खासकर काउंटर मैनेजर सुष्मिता मित्तल का व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य था। मैं सही काउंटर पर समय पर पहुंचा, लेकिन उन्होंने मुझे अनावश्यक रूप से दूसरे काउंटर पर भेज दिया। बाद में मुझे बताया गया कि चेक-इन बंद हो गया है, जिससे मेरी फ्लाइट छूट गई।”

क्रिकेटर ने आगे लिखा, “मेरे पास केवल एक दिन की छुट्टी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसे और भी बदतर बनाने के लिए, वे आगे कोई मददगार सहायता नहीं दे रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह अब तक का सबसे खराब एयरलाइन अनुभव है और सबसे खराब स्टाफ प्रबंधन है, जो मैंने कभी देखा है।”

Image

बता दें कि अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। शर्मा ने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी के आठ मैचों में एक शतक और तीन अर्द्धशतक सहित 467 रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम 11 जनवरी को क्वार्टरफाइनल मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...