HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ विश्वविद्यालय में NEET धांधली के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन,स्टूडेंट बोले- NTA के अड़ियल रुख से बर्बाद हो रहा है भविष्य

लखनऊ विश्वविद्यालय में NEET धांधली के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन,स्टूडेंट बोले- NTA के अड़ियल रुख से बर्बाद हो रहा है भविष्य

NEET रिजल्ट 2024 के परिणाम आने के बाद सोमवार को यूपी के लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(NTA ) के खिलाफ भी नारेबाजी हुई। छात्रों ने परीक्षा के परिणाम में कई अव्यवस्थाओं की शिकायत की और CBI जांच की मांग की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। NEET रिजल्ट 2024 के परिणाम आने के बाद सोमवार को यूपी के लखनऊ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(NTA ) के खिलाफ भी नारेबाजी हुई। छात्रों ने परीक्षा के परिणाम में कई अव्यवस्थाओं की शिकायत की और CBI जांच की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है और NTA ने जल्दबाजी में परिणाम घोषित किया है। छात्रों के भविष्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि 4 जून को इसका रिजल्ट जारी किया गया था।

पढ़ें :- इंटरपोल ने 2023 में जारी किए 100 रेड नोटिस, जानें कितने भगोड़ों को वापस लाई भारत सरकार

HC में मंगलवार को होगी सुनवाई

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ी

एक मामला सामने आया जिसमें एक छात्रा आयुषी पटेल ने OMR शीट दिखाते हुए यह दावा किया है कि उसके साथ स्कैम हुआ है। उसने मूल्यांकन के लिए CBI जांच की मांग की है। वहीं यह मामला मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए रखा गया है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का शिकार किया है और लोग सिस्टम के खिलाफ रोष जता रहे हैं। इस घटना के प्रकट होने के बाद, यह सवाल उठा है कि क्या NEET UG परीक्षा के परिणाम रद्द किए जाएंगे और पुनः परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

24 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, करीब 24 लाख बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से सिर्फ 1563 को ग्रेस मार्क्स मिले हैं। जिस सेंटर से 6 नीट टॉपर निकले हैं, वहां पर परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स के ओवरऑल एवरेज मार्क्स भी ज्यादा थे। यानी बच्चों की परफॉर्मेंस अन्य जगहों से बेहतर थी। 4750 सेंटर पर नीट यूजी एग्जाम हुआ था। इनमें से सिर्फ 6 सेंटर पर दिक्कत आई है। फिलहाल कमेटी बनाई गई है जो इसे एग्जामिन करेगी। जो सिफारिशें आएंगी, उसपर निर्णय लिया जाएगा। जिन सेंटर्स पर गड़बड़ी हुई, उनपर एक्शन होगा। लेकिन मामला सिर्फ 1563 स्टूडेंट्स का है। NEET की जांच कमेटी जो सिफारिश देगी, उस अनुसार कदम उठाए जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...