1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Actress Anushka Sharma’s birthday: पत्नी अनुष्का के बर्थ पर पति विराट कोहली ने फोटो के साथ शेयर कर लुटाया ढेर सारा प्यार, लिखा- मेरी सबसे अच्छी दोस्त.. मेरी हमसफर.. मेरी..

Actress Anushka Sharma’s birthday: पत्नी अनुष्का के बर्थ पर पति विराट कोहली ने फोटो के साथ शेयर कर लुटाया ढेर सारा प्यार, लिखा- मेरी सबसे अच्छी दोस्त.. मेरी हमसफर.. मेरी..

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 01 मई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाईयों सो सोशल मीडिया भरा हुआ है। वहीं पति विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा(Bollywood’s famous actress Anushka Sharma) आज 01 मई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाईयों सो सोशल मीडिया भरा हुआ है। वहीं पति विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की।

पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने लिखा, ‘मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी हमसफर, मेरी सबसे महफूज़ जगह, मेरी बेस्ट हाफ, मेरी सब कुछ. तुम हम सभी की जिंदगी की रोशनी हो. हम तुम्हें हर दिन और भी ज्यादा प्यार करते हैं. जन्मदिन मुबारक माई लव.’ अनुष्का के लिए अपने सभी इमोशन विराट कोहली ने इस पोस्ट में उड़ेल दिया

विराट ने एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है। विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में दोनों एक पार्क में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने अनुष्का को गले लगाया हुआ है और दोनों कैमरा की तरफ स्माइल करते नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का अपनी इस क्यूट बॉन्डिंग के जरिए फैंस के दिलों पर छाएं हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Actress Anushka Sharma) का जन्म आज ही के दिन 1988 को भगवाम राम की नगरी अयोध्या में हुआ था। अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में एक कर्नल के पोस्ट पर तैनात थे। अनुष्का के भाई करुणेश शर्मा भी मर्चेंट नेवी में अधिकारी थे जो बाद में एक फिल्म प्रोड्यूसर बन गए। अनुष्का शर्मा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी।

कुछ साल तक ग्लैमर की दुनिया में मॉडलिंग करने के बाद अनुष्का शर्मा को साल 2008 में अपनी डेब्यू फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ मिली थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ बतौर हीरो शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अनुष्का शर्मा के करियर की गाड़ी भी चल निकली। इसके बाद अनुष्का ने बदमाश कंपनी में काम किया जो फ्लॉप रही।

लेकिन साल 2010 में रिलीज हुई अनुष्का की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर सिंह ने डेब्यू किया और हिट रहा। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और रणवीर सिंह हीरो बन गए। वहीं अनुष्का शर्मा ने इसके साथ ही कई फिल्मों में काम किया और सुपरहिट दीं।

पढ़ें :- RasMandanna adopts families hmika : रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार,साल भर किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...