1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा राज में शासन-प्रशासन ​हो गया है अराजक, अधिवक्ता तोड़ देंगे इनका अहंकार : अखिलेश यादव

भाजपा राज में शासन-प्रशासन ​हो गया है अराजक, अधिवक्ता तोड़ देंगे इनका अहंकार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के राज में शासन-प्रशासन ही अराजक हो गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के राज में शासन-प्रशासन ही अराजक हो गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस के न्याय पत्र से पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस हिल गया है, इसलिए वे लोगों को डरा रहे हैं : प्रियंका गांधी

पढ़ें :- सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की समीक्षा, एम्स के डॉक्टरों ने इन्सुलिन लेने की दी सलाह

यादव ने कहा कि तथाकथित डबल इंजन की ताक़त का इस्तेमाल भाजपा तरक़्क़ी की जगह अपने ख़िलाफ़ पनप रहे आक्रोश को दबाने के लिए कर कही है। उन्होंने कहा कि अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता भाजपा सरकार का अहंकार तोड़ देंगे। सपा वकीलों के साथ का ऐलान करती है, उनके लिए इंसाफ़ की मांग करती है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने क़ानून-व्यवस्था की किसी विशेष चुनौती या किसी आपातकाल में कैसे किसी विशेष दस्ते के हेलिकॉप्टर को पुलिस मुख्यालय की छत पर उतार कर प्रदेश को संकट से बचाया जा सकता है, इसका उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए सफलतापूर्वक एक अभ्यास किया गया। इस ‘सिक्योरिटी ड्रिल’ को सफल बनानेवाले सभी प्रतिभागियों को बधाई! विश्व के सर्वश्रेष्ठ मानकों पर खरा उतरता उप्र का ये पुलिस मुख्यालय सपा की बड़ी और दूरदर्शी सोच के सर्वश्रेष्ठ कामों में से एक है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...