1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan: अफगानिस्तान का इकलौता स्पो‌र्ट्स चैनल बंद, तालिबान को स्टेडियमों में महिला दर्शकों के आने पर ही आपत्ति

Afghanistan: अफगानिस्तान का इकलौता स्पो‌र्ट्स चैनल बंद, तालिबान को स्टेडियमों में महिला दर्शकों के आने पर ही आपत्ति

अफगानिस्तान पर नियंत्रण के बाद तालिबान ने वहां आम नागरिकों और सुविधाओं और संस्थाओं पर पबदियां और प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर नियंत्रण के बाद तालिबान ( Taliban) ने वहां आम नागरिकों और सुविधाओं और संस्थाओं पर पाबंदिया और प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया। तालिबान की ​क्रूरता की खबरें विश्व समुदाय तक न इसके लिए वह मीडिया चैनलों पर भी प्रतिबंध लगा रहा है। समाचार,मनोरंजन, के बाद अब तालिबान ने इकलौता स्पो‌र्ट्स चैनल को भी प्रतिबंधित कर दिया है। तालिबान के फैसलों का असर खेलों पर भी हो रहा है। वह पहले ही महिलाओं के खेलों में भाग लेने के खिलाफ है और अब उसने स्टेडियमों में महिला दर्शकों के आने के चलते अफगानिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

तालिबान (Taliban) की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रहा अफगानिस्तान (Afghanistan) का एक मात्र स्पो‌र्ट्स चैनल भी बंद हो गया। खबरों के अनुसार, तालिबानी प्रतिबंधों के अलावा अफगानिस्तान की आर्थिक खस्ताहाली भी चैनल बंद होने की बड़ी वजह है। चैनल के प्रमुख शफीकउल्लाह सलीम पोया ने कहा, ‘चैनल का प्रसारण बंद करने की प्रमुख वजह मीडिया, खासकर 3स्पो‌र्ट्स चैनल पर लगाया गया प्रतिबंध है। मीडिया सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मोर्चो पर समस्याओं का सामना कर रहा है।’

खबरों के अनुसार, सलीम पोया ने कहा कि अफगानिस्तान के पत्रकार अपनी ड्यूटी के दौरान कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले अफगानिस्तान के करीब 150 मीडिया हाउस बंद हो चुके हैं। इसकी प्रमुख वजह आर्थिक व राजनीतिक संकट रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...