HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan Earthquake : भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए तालिबान ने International मदद की लगाई गुहार

Afghanistan Earthquake : भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए तालिबान ने International मदद की लगाई गुहार

अफगानिस्तान में 6.1 तीव्र गति से आए भूकंप ने तालिबानियों को हिला दिया है। भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई और 1,500 अन्य घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए  बाद  देश की तालिबान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.1 तीव्र गति से आए भूकंप ने तालिबानियों को हिला दिया है। भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई और 1,500 अन्य घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए  बाद  देश की तालिबान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है। तालिबान के सर्वोच्च नेता ने अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आए घातक भूकंप के पीड़ितों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है। खबरों के अनुसार, हैबतुल्लाह अखुंदज़ादा,ने इस भीषण त्रासदी से प्रभावित अफगान लोगों की मदद करने और कोई कसर नहीं छोड़ने” की गुहार लगाई।

पढ़ें :- ‘Charaideo Moidam’ UNESCO World Heritage Site : असम का ‘चराईदेव मोइदम’ विश्व धरोहर सूची में शामिल, सांस्कृतिक विरासत स्थल  है 

ऊबड़-खाबड़, पहाड़ी क्षेत्र, चपटे पत्थर और मिट्टी-ईंट के घरों को  तीव्र भूकंप ने तहस नहस कर दिया। आपदा ने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों और राहत एजेंसियों के सामने एक नई चुनौती पेश की। देश पहले से ही कई मानवीय संकटों से जूझ रहा हैं।
अफगानिस्तान में दो दशकों में आया अब तक का सबसे घातक भूकंप था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...