1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफगानिस्तान: तालिबान ईरानी सीमा से सटे इलाके पर जमाया कब्जा

अफगानिस्तान: तालिबान ईरानी सीमा से सटे इलाके पर जमाया कब्जा

अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से वापसी के बाद से तालिबान तेजी से देश के कई इलाकों कब्जा कर रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली:अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से वापसी के बाद से तालिबान तेजी से देश के कई इलाकों कब्जा कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अफगान अधिकारी और ईरानी मीडिया के मुताबिक, तालिबान ने गुरुवार को ईरान के साथ लगने वाली एक और महत्वपूर्ण अफगान सीमा पार कर ली।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर कब्जा करने के बाद, यह पिछले एक हफ्ते में तालिबान द्वारा कब्जा की गई तीसरी सीमा है। तालिबान की जीत ने कुछ देशों को अफगानिस्तान में अपने वाणिज्य दूतावासों को बंद करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, ताजिकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाली सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।

एक अफगान अधिकारी ने कहा कि तालिबान ने गुरुवार को पश्चिमी हेरात प्रांत में इस्लाम कला क्रॉसिंग प्वाइंट पर कब्जा कर लिया। अफगान सैनिक अपने पॉजिशन छोड़कर भाग गए और ईरान में शरण लेने के लिए चले गए। इस्लाम कला अफगानिस्तान और ईरान एक प्रमुख पारगमन मार्ग है। ये क्रॉसिंग प्रांतीय राजधानी हेरात शहर के पश्चिम में लगभग 120 किलोमीटर (75 मील) की दूरी पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...