HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. करोड़ो का टैक्स भरने के बाद बॉलीवुड के ये स्टार्स नहीं कर पा रहे वोटिंग, जाने बड़ी वजह

करोड़ो का टैक्स भरने के बाद बॉलीवुड के ये स्टार्स नहीं कर पा रहे वोटिंग, जाने बड़ी वजह

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज सुबह से मतदान जारी हैं। जहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पोलिंग बूथ जाकर वोटिंग कर रहे हैं। वहीं उन्हीं में से कुछ सेलेब्रिटिज ऐसे भी हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता ना होने की वजह से वो मतदान नहीं दे सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज सुबह से मतदान जारी हैं। जहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पोलिंग बूथ जाकर वोटिंग कर रहे हैं। वहीं उन्हीं में से कुछ सेलेब्रिटिज ऐसे भी हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता ना होने की वजह से वो मतदान नहीं दे सकते हैं। चलिए बताते हैं आखिर वोटिंग ना करने वालों की लिस्ट में किस सेलिब्रिटी का नाम शामिल है।

पढ़ें :- 'Stree 2' Teaser released: हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' 2 का टीजर रिलीज, Shraddha Kapoor का अवतार देख कांप जायेंगे रोंगटे

लोकसभा चुनाव में आज जहां अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, शाहिद कपूर और भी कई लोगों ने सोमवार सुबह-सुबह मुंबई में लोकसभा चुनाव में वोटिंग किया है। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो देश की नागरिकता ना होने के कारण इस लोकसभा चुनाव का हिस्सा नहीं रहे हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम इस लिस्ट में है। दरअसल, उनका जन्म हांककांग में हुआ था और उनके पिता कश्मीरी बिजनेसमैन और एडवोकेट थे। बता दें कि एक्ट्रेस की नागरिकता ब्रिटिश की है। इस वजह से वो लोकसभा चुनाव में वोटिंग नहीं कर पाती हैं।

आलिया भट्ट

अपने क्यूटनेस से लोगों के दिलों पर खंजर चलाने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी चुनाव के दौरान वोट नहीं डाल सकती हैं। दरअसल, उनकी सिटिजनशिप ब्रिटिश की है।

जैकलीन फर्नांडिस

पढ़ें :- सेलेब फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ सुबह जल्दी वर्कआउट सेशन के लिए पहुंची आलिया भट्ट

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का भी इस लिस्ट में नाम है। बता दें कि उनके पिता श्रीलंका से थे और मां मलेशिया से ताल्लुख रखती हैं। एक्ट्रेस के इंडिया में रहती हैं लेकिन उनके पास यहां की सिटिजनशिप नहीं है।

इमरान खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

अभिनेता इमरान खान के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। बता दें कि उनका जन्म अमेरिका के एक शहर में हुआ था।

सनी लियोनी

मॉडल और एक्ट्रेस सनी लियोनी के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। उनके पास कनाडियन और अमेरिकन सिटिजनशिप है। दरअसल, उनका जन्म कनाडा में हुआ था, इस वजह से उनकी नागरिकता वहां की है।

नोरा फतेही

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही का भी इस लिस्ट में नाम है। बता दें कि एक्ट्रेस कनाडिन-मोरक्कन से हैं। उनके पास भी भारत की नागरिकता ना होने की वजह से वो लोकसभा चुनाव में वोटिंग नहीं कर सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri)

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी अमेरिका की नागरिकता रखती हैं। वो भी लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं दे सकती हैं।ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के पास भी भारत की नागरिकता नहीं होने के कारण वो लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग नहीं कर सकती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पास पुर्तगाली पासपोर्ट है और उसी देश की वे नागरिकता भी रखती हैं।

कल्कि कोचलिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kalki (@kalkikanmani)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भले ही भारत में रहती हो लेकिन उनके माता पिता फ्रेंच में रहते हैं, जिस वजह से वो भी वहीं की सिटेजनशिप रखती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...