HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंसल सुशांत ताज सिटी में प्लाट और मकान बेचने के बाद बिल्डर ने नहीं की रजिस्ट्री

अंसल सुशांत ताज सिटी में प्लाट और मकान बेचने के बाद बिल्डर ने नहीं की रजिस्ट्री

करोड़ों रुपयों के प्लॉट और मकान बेचने के बाद अंसल सुशांत ताज सिटी के मालिक ने खरीददारों के नाम अभी तक रजिस्ट्री नहीं की है। इससे उनमें रोष है। खरीददार बिल्डर के खिलाफ आन्दोलन करने की रणनीति बना रहे है। इस संबंध में 26 फरवरी को एक स्कूल के परिसर में बैठक कर रणनीति की भूमिका बनाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा । करोड़ों रुपयों के प्लॉट और मकान बेचने के बाद अंसल सुशांत ताज सिटी के मालिक ने खरीददारों के नाम अभी तक रजिस्ट्री नहीं की है। इससे उनमें रोष है। खरीददार बिल्डर के खिलाफ आन्दोलन करने की रणनीति बना रहे है। इस संबंध में 26 फरवरी को एक स्कूल के परिसर में बैठक कर रणनीति की भूमिका बनाएंगे।

पढ़ें :- पटना के स्कूल में मिली 4 साल के बच्चे की लाश; गुस्साए लोगों ने तोड़-फोड़ के बाद लगाई आग

अंसल सुशांत ताज सिटी उपभोक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. प्रतीक, महासचिव विवेक कुमार, सचिव कंचन सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, कार्यालय प्रभारी पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया सुशील कुमार और उनके बेटे प्रवण अंसल ने 2007 में अरतोनी के पास अंसल सुशांत ताज सिटी कॉलोनी बनाने के लिए करीब 480 एकड़ जमीन खरीदी थी।

2007 में करीब 2700 लोगों ने खरीदें मकान और प्लॉट

उसमें कुछ मकान बना दिए गए थे तो कुछ प्लॉट भी काटे गए थे। करीब 2700-लोगों ने मकान और प्लॉट खरीदे। सभी ने पैसा भी अदा कर दिया। करोड़ों रूपये अदा किए गए थे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का आरोप है सुशील कुमार और उनके बेटे प्रवण कुमार ने अभी तक मकानों और प्लॉटो की रजिस्ट्री नहीं की। दोनों ने सभी के साथ धोखा किया है। खरीददारों में आक्रोश है।

बिल्डर के खिलाफ 26 फरवरी को आन्दोलन की रणनीति की तय जाएगी भूमिका

पढ़ें :- Viral video: हैदराबाद में कुत्ते को टहला रहे युवक की लोगो ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई, ये है वजह

पिता-पुत्र सभी के साथ धोखाधड़ी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए 2019 मे आगरा से भागकर लन्दन जा रहे थे, जहां पुलिस ने एयर पोर्ट पर उन्हें पकड़ लिया था। संघर्ष समिति ने पदाधिकारियों का कहना है बिल्डर के खिलाफ आन्दोलन करने की रणनीती बनाई जा रही है। 26 फरवरी को अंसल सुशांत ताज सिटी में स्थित स्टेला इंटर कॉलेज के परिसर में 12 बजे से 1 बजे तक एक बैठक की जाएगी। आन्दोलन की रणनीति भूमिका तय की जाएगी। यह जानकारी अंसल सुशान्त ताज सिटी संघर्ष समिति आगरा की सचिव कंचन सिंह सेंगर ने दी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...