1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Pahalgam terror attack के बाद भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान, हनिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट

Pahalgam terror attack के बाद भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान, हनिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्म रिलीज पर भारत में बैन लगाने के साथ-साथ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए गए हैं।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले (Pahalgam terror attack) के बाद भारत सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्म रिलीज पर भारत में बैन लगाने के साथ-साथ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए गए हैं। भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल कारवाई शुरू की और कई बड़े पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे 'श्रीराम' के भजन, Ramayana Part 1 का रनटाइम 30 मिनट हुआ कम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पढ़ें :- बी.आर चोपड़ा दूरदर्शन पर लाए थे सदी का सबसे हॉरर शो, झुंड बनाकर टॉयलेट जाते थे बच्चे

जिसमें पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान (famous Pakistani actresses Mahira Khan), हनिया आमिर (Hania Aamir) और अली जफर जैसे कलाकार का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया हैं। इस क्रम में पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, अटारी-वाघा सीमा को बंद कर दिया, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) को रद्द कर दिया और उच्चायोगों में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या में कमी कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...