1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akanksha Dubey Case: गायक समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर, इन सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस?

Akanksha Dubey Case: गायक समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर, इन सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस?

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे केस में गिरफ्तार गायक समर सिंह (Samar Singh) की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। अदालत ने बुधवार को समर सिंह (Samar Singh) की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। गायक समर सिंह की 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल शाम पांच बजे तक की पुलिस रिमांड स्वीकृत हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे केस में गिरफ्तार गायक समर सिंह (Samar Singh) की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। अदालत ने बुधवार को समर सिंह (Samar Singh) की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। गायक समर सिंह की 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल शाम पांच बजे तक की पुलिस रिमांड स्वीकृत हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस समर सिंह से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाना चाहेगी।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

पुलिस का कहना है कि समर (Samar Singh) का मोबाइल बरामद किया जाना जरूरी है। इसके अलावा समर के लखनऊ और मुंबई स्थित ऑफिस जाकर उसके व आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन व फिल्मों के करार संबंधी कागजात बरामद करना है। बता दें कि, समर सिंह की गिरफ्तारी आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हुई है।

आकांक्षा ​दुबे की आत्महत्या (Akanksha Dubey Case ) के बाद समर सिंह (Samar Singh) फरार हो गया था। कई दिनों बाद पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस समर सिंह से पूछताछ करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...