देश की तेजी से आगे बढ़ रही Airline अकासा एयर के पायलटों के लिए की दिवाली बम्पर हो गई। कंपनी पायलटों की सुविधा बढ़ाने के लिए नई योजना ला रही है।
Akasa Air : देश की तेजी से आगे बढ़ रही Airline अकासा एयर के पायलटों के लिए की दिवाली बम्पर हो गई। कंपनी पायलटों की सुविधा बढ़ाने के लिए नई योजना ला रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी 1 जनवरी 2027 से वेतन, उड़ान के घंटों और छुट्टियों से जुड़े बदलाव लागू करेगी। इस योजना के तहत Pilot’s salary में अधिकतम 20 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। साथ ही, हर महीने कम से कम 50 घंटे के भुगतान की गारंटी और साल में 42 दिन की छुट्टी का प्रावधान होगा। इन बदलावों से पायलटों को economic security और निजी जिंदगी के लिए अधिक समय मिलने की उम्मीद है।
पायलटों को होगा फायदा
Akasa Air की नई योजना में पायलटों की fixed salary और उड़ान के घंटों के आधार पर मिलने वाले भुगतान को बढ़ाने की बात कही गई है। इसके तहत वेतन में अधिकतम 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, हर Pilot’s salary में कितना इजाफा होगा, यह उसकी श्रेणी और वेतन व्यवस्था पर निर्भर करेगा। नए बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होने की जानकारी दी गई है।
वेतन बढ़ाने के साथ एयरलाइन न्यूनतम गारंटीड फ्लाइंग आवर्स (Minimum Guaranteed Flying Hours) को भी 50 घंटे करने जा रही है। इसका मतलब है कि तय नियमों और शर्तों के अनुसार पायलट को महीने में कम उड़ान भरने पर भी निर्धारित घंटों का न्यूनतम भुगतान (minimum payment) मिल सकता है। इससे उनकी मासिक कमाई में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
अकासा एयर पायलटों को दो तरह के वर्क पैटर्न देने की तैयारी में है। 25/9 व्यवस्था में 25 दिन काम के बाद 9 दिन छुट्टी मिलेगी। वहीं, 6-2-6-3 पैटर्न में 6 दिन काम, 2 दिन आराम, फिर 6 दिन काम और 3 दिन छुट्टी का क्रम रहेगा। इन विकल्पों से पायलट अपने समय की बेहतर योजना बना सकेंगे। नई सुविधाओं के अलावा पायलटों को Loyalty Reward और लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव प्लान (LTIP) का लाभ भी मिल सकता है।