1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा जिन विधानसभा में 2024 में जीत हासिल की थी जीत, वहां पर 50 हजार वोट काटने की तैयारी…अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

सपा जिन विधानसभा में 2024 में जीत हासिल की थी जीत, वहां पर 50 हजार वोट काटने की तैयारी…अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा और चुनाव आयोग साजिश रच रही है कि, 2024 में समाजवादी पार्टी ने जिन विधानसभाओं में जीत हासिल की थी, वहां पर 50 हजार वोट काटे जाएं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा और चुनाव आयोग साजिश रच रही है कि, 2024 में समाजवादी पार्टी ने जिन विधानसभाओं में जीत हासिल की थी, वहां पर 50 हजार वोट काटे जाएं। इसके साथ ही कहा, चुनाव आयोग और भाजपा अब पश्चिम बंगाल पर फोकस कर रही है।

पढ़ें :- दिल्ली की दम घोटूं हवा के बीच मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोल, विपक्षी सांसदों ने 'मौसम का मजा लीजिए' बैनर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने कहा, जो बीएलओ हैं, उन्हें जितना सहयोग करना चाहिए वो नहीं कर रहे हैं। जानकारी यह है कि उत्तर प्रदेश और वेस्ट बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग से मिलकर बड़ी तैयारी है। भाजपा, चुनाव आयोग ये तैयारी कर रहे हैं कि 2024 में जिन विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन जीता है, उन विधानसभाओं में 50 हजार वोट काट दिए जाएं।

उन्होंने आगे कहा, इलेक्शन कमीशन पॉलिटिकल पार्टियों को SOP जारी कर दें। हमारी मांग है कि SIR के लिए समय उत्तर प्रदेश में और बढ़ाया जाए। कोई तैयारी के साथ इलेक्शन कमीशन ने SIR नहीं किया, बीएलओ को कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई। सरकार के अधिकारी भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन गए हैं। बीजेपी हर धर्म के खिलाफ है, वो चाहती है कि जैसा धर्म वो कहे बस वही मानिए आप।

साथ ही कहा, आज जब हम नेताजी को याद कर रहे हैं तो एक ही संदेश अपने कार्यकर्ताओं को देंगे कि नए तरीके की लड़ाई है, हमें बहुत समझदारी, तैयारी और सूझ बूझ से यह चुनाव लड़नी है। हमें कांटे से कांटा निकाल देना है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के आसपास चल रहा नकली सिरप रैकेट, सांसद धर्मेंद्र यादव के पास उस जाति के माफियाओं की लिस्ट जिन्हें गिफ्ट की गईं करोड़ों की गाड़ियां, दावे से मचा हड़कंप

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...