HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटका, साईकिल की सवारी छोड़ इस SP नेता ने थामा BJP का हाथ

अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटका, साईकिल की सवारी छोड़ इस SP नेता ने थामा BJP का हाथ

सपा को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह ने सपा का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। लगता है उन्हें अखिलेश यादव का साथ रास नहीं आया....

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सपा को बड़ा झटका लगा है। मेरठ से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह (Chaudhary Jaiveer Singh) ने सपा का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (BJP ) का दामन थाम लिया है। लगता है उन्हें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का साथ रास नहीं आया इसके चलते साईकिल छोड़ कमल का फूल को थाम लिया है।

पढ़ें :- अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड , तो 20 मई को आप किसी भी वैध आईडी से कर सकते हैं मतदान : राकेश कुमार

शाहिद मंजूर से उनका छत्तीस का आंकड़ा

आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव से पहले ही चौधरी जयवीर सिंह (Chaudhary Jaiveer Singh) को समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक शाहिद मंजूर से उनका छत्तीस का आंकड़ा था ये जगत जाहिर है।

अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को मेरठ से मेयर चुनाव लड़ाया गया तो…

इतना ही नहीं पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भी उनके विरोध में थे। सपा मेरठ में कई खेमों में बटी और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को मेरठ से मेयर चुनाव लड़ाया गया तो भी ये खेमेबंदी और बढ़ गई।

पढ़ें :- New Voter Communication Program : घनश्याम शाही,बोले-आज का मतदाता तय करेगा भारत का भविष्य

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...