1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले-BJP देश में एक साथ चुनाव तो करवा सकती है, लेकिन प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं, हो गया ढोंग का भंडाफोड़

अखिलेश यादव, बोले-BJP देश में एक साथ चुनाव तो करवा सकती है, लेकिन प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं, हो गया ढोंग का भंडाफोड़

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर मंगलवार को यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, योगी बनाम प्रतियोगी’ छात्र हुआ माहौल। आज यूपी के प्रतियोगी परीक्षाओं के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवक-युवती की ज़ुबान पर जो बात है वो है: ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं’!

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर मंगलवार को यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, योगी बनाम प्रतियोगी’ छात्र हुआ माहौल। आज यूपी के प्रतियोगी परीक्षाओं के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवक-युवती की ज़ुबान पर जो बात है वो है: ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं’! उन्होंने चलवाया लाठी-डंडा, ‘नौकरी’ नहीं जिनका एजेंडा।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

जब भाजपा जाएगी , तब नौकरी आएगी

अखिलेश यादव ने ​लिखा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव तो करवा सकते हैं लेकिन एक प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं। भाजपा के ढोंग का भंडाफोड़ हो गया है। छात्र कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। जब भाजपा जाएगी । तब नौकरी आएगी।

 भाजपा राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव’ है

उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंडे में सिर्फ़ ‘चुनाव’ है और भाजपा राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव’ है। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। जब भाजपा जाएगी ।तब नौकरी आएगी।

पढ़ें :- 'टीपू सुल्तान की अंगूठी पर 'राम' लिखा था! गांधी ने उन्हें हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताया' ओवैसी ने भाजपा पर किया पलटवार

 बातें चांद पर पहुंचने की और सोच पाताल की, अब नहीं चलेगी सरकार झूठों और वाचाल की

पढ़ें :- VIDEO: चंदे का विरोध करने पर भाजपा नेता ने मंदिर के पुजारी के भाई को लातों से पीटा, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद

अखिलेश यादव ने ​लिखा कि बातें चांद पर पहुंचने की और सोच पाताल की, अब नहीं चलेगी सरकार झूठों और वाचाल की। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! जब भाजपा जाएगी।
तब नौकरी आएगी।

क्या अलग-अलग दिन हो रहे चुनावों में भी भाजपा नॉर्मलाइज़ेशन का फ़ार्मूला लगाएगी?

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को अपनी राशि के अनुसार इन चीजों से करें अभिषेक, बरसेगी की शिव की कृपा

उन्होंने कहा कि क्या अलग-अलग दिन हो रहे चुनावों में भी भाजपा नॉर्मलाइज़ेशन का फ़ार्मूला लगाएगी? अभिभावक कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। जब भाजपा जाएगी ।तब नौकरी आएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...