1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले- सिर्फ दीदी ही कर सकती हैं भाजपा का डटकर मुकाबला, अभी तक पेन ड्राइव खोने का दर्द नहीं भूल पाई BJP

अखिलेश यादव, बोले- सिर्फ दीदी ही कर सकती हैं भाजपा का डटकर मुकाबला, अभी तक पेन ड्राइव खोने का दर्द नहीं भूल पाई BJP

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) से मुलाकात की। यह मुलाकात कोलकाता में राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में हुई। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव (MP Dimple Yadav) के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आए थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) से मुलाकात की। यह मुलाकात कोलकाता में राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में हुई। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव (MP Dimple Yadav) के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आए थे। दोपहर करीब 1:40 बजे उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके दफ्तर में बातचीत की।

पढ़ें :- कुछ लोग नींद से तो उठ जाते हैं लेकिन जाग कर भी मदहोश रहते हैं...अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस देश में सिर्फ दीदी ही भाजपा के हमलों का डटकर मुकाबला कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  ने जांच एजेंसी ईडी (ED) को हरा दिया है और वह आने वाले समय में भाजपा को भी हराएंगी। अखिलेश कहा, BJP अभी तक पेन ड्राइव खोने का दर्द नहीं भूल पाई है, यह कथित तौर पर उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संदर्भ में था जिन्हें सीएम छापे के दौरान एजेंसी के तलाशी अभियान परिसर से बाहर लाई थीं।

अखिलेश यादव ने भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समाज में फूट डालने की राजनीति करती है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा इसके जरिए अपने वोट बढ़ाने के बजाय विरोधियों के वोट कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि बंगाल, बिहार और यूपी जैसे राज्यों में यह अभ्यास सिर्फ विपक्ष को कमजोर करने का एक जरिया बन गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...