HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला, बोले- बलिया बनाम छलिया का है यूपी विधानसभा चुनाव

अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला, बोले- बलिया बनाम छलिया का है यूपी विधानसभा चुनाव

Akhilesh's big attack on BJP, said - UP assembly elections are of Ballia vs Chhalia

By संतोष सिंह 
Updated Date

बलिया । समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश ने मंलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव ‘बलिया बनाम छलिया’ का है। श्री यादव ने कहा कि यहां की जनता छलने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगी।

पढ़ें :- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को देगा एक पौधा, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया यह कदम

यह बात श्री यादव ने फेफना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। उसे समय समय पर छला है समय समय पर। ये चुनाव छलिया बनाम बलिया दिखायी दे रहा है। क्रांतिकारियों की भूमि बलिया के लोग अपने बल से इस सरकार को धूल चटाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का भाषण लोगों ने सुना होगा। अब तो भाजपा (BJP) के सहयोगी भी जान चुके है कि भाजपा (BJP) के लोग झूठ बोलते हैं। छोटे नेता छोटा झूठ बोलता है,बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। किसानों की आय दाेगुनी करने का वादा झूठा निकला जबकि नौजवान को रोजगार नहीं मिला।

किसानों को खाद डीएपी (DAP) के लिये तरसना पड़ा। खरीद केन्द्र पर उसकी धान की फसल खरीदी नहीं गयी। किसानो की लूट हो गयी। खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी हो गयी। पता नहीं भाजपा वाले चोरी कहां से सीख कर आये हैं। श्री यादव ने दावा किया कि मौजूदा चुनाव में गठबंधन सरकार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। सरकार आने पर किसानो,नौजवानों की समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...