आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। लव बर्ड्स से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर इनके चाहने वाले अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। वैसे तो शादी से जुड़ी हर डीटेल को सीक्रेट रखा जा रहा है, बावजूद इसके वेडिंग गेस्ट लिस्ट लीक हो गई है।
Alia-Ranbir Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। लव बर्ड्स से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर इनके चाहने वाले अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। वैसे तो शादी से जुड़ी हर डीटेल को सीक्रेट रखा जा रहा है, बावजूद इसके वेडिंग गेस्ट लिस्ट लीक हो गई है।
जी हां, कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे। फिलहाल इन दोनों की शादी की जो गेस्ट लिस्ट रिवील हुई है, उसके अनुसार करण जौहर (Karan Johar), जोया अख्तर, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali), वरुण धवन, रोहित धवन और डिजाइनर मसाबा गुप्ता इनकी शादी में शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी का नाम भी मौजूद है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात
खबरें तो ऐसी भी हैं कि शादी में कपल के कुछ करीबी और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। जिनमें मनीष मल्होत्रा, अनुष्का रंजन और अर्जुन कपूर शामिल हैं। यही नहीं बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने किंग खान यानी सुपरस्टार शाहरुख खान को भी वेडिंग इनविटेशन दिया है।
View this post on Instagram
इसके अलावा दोनों की वेडिंग में घर के सदस्य भी शामिल होंगे, जिनमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, सैफ अली खान, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और सोनी राजदान हैं।
View this post on Instagram
सादगी से शादी करने की है प्लानिंग हाल ही में खबर आई थी कि आलिया के नाना एन राजदान की हालत नाजुक है और उन्होंने आलिया को रणबीर से शादी करते देखने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे में दोनों ही कलाकारों के परिवार ने शादी को सादगी के साथ पूरा करने का फैसला लिया है।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक बी-टाउन का यह मशहूर कपल 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों की शादी की रस्में आरके हाउस में होने वाली है।