मुख्यमंत्री ने कहा कि, विगत 09 वर्षों में उत्तर प्रदेश में न तो कोई दंगा हुआ है और न ही कोई कर्फ्यू लगा है। प्रदेश में सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। विगत दिवस मुहर्रम का आयोजन भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
हाथरस। मुख्यमंत्री योगी रविवार को हाथरस पहुंचे, जहां उन्होंने 548 करोड़ की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था, किसानों के कल्याण, औद्योगिक विकास, धार्मिक स्थलों, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ-साथ समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, विगत 09 वर्षों में उत्तर प्रदेश में न तो कोई दंगा हुआ है और न ही कोई कर्फ्यू लगा है। प्रदेश में सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। विगत दिवस मुहर्रम का आयोजन भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
हम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के नाम पर Employment & Industrial Zone का निर्माण कर रहे हैं। यहां नौजवानों की स्किलिंग की जाएगी तथा उन्हें नौकरी व रोजगार से जोड़ा जाएगा।
हाथरस में तेजी से उद्यमी आ रहे हैं। यहां उद्यम स्थापित होने से रोजगार की नई संभावनाओं का सृजन होगा। प्रोसेसिंग सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे हमारे अन्नदाता किसानों को अपनी उपज का कई गुना अधिक मूल्य प्राप्त होगा। सीएम योगी ने आगे कहा, हम यहां आलू उत्पादन करने वाले अन्नदाता किसानों के लिए प्रोसेसिंग केंद्र स्थापित करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी फसल का कई गुना मूल्य प्राप्त होगा।