उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी अजब-गज़ब शादी की खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों की हसी भी छूट जाती है और वे सोच में पड़ जाते है। अमरोहा के धौरिया गांव की तीन सगी बहनें सरोज, सावित्री और संतोष ने अलग होने के डर से किसी और से नहीं...
उत्तर प्रदेश (अमरोहा): उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी अजब-गज़ब शादी की खबर सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों की हसी भी छूट जाती है और वे सोच में पड़ जाते है। अमरोहा के धौरिया गांव की तीन सगी बहनें सरोज, सावित्री और संतोष ने अलग होने के डर से किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही कैमरामैन विकास उर्फ ‘विक्कू’ से मंदिर में एक साथ शादी रचा ली
रील्स बनाते-बनाते दिल दे बैठीं बहनें
तीनों बहनें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और रील्स बनाने के लिए मशहूर हैं। विक्कू पिछले 6 महीने से उनका कैमरामैन था और अक्सर उनके वीडियो में पति का रोल भी निभाता था। रील की यह कहानी तब असल जिंदगी में बदल गई जब घरवालों ने तीनों बहनों का रिश्ता अलग-अलग जगहों पर तय करना शुरू किया। बचपन से साथ पली-बढ़ी बहनों को जुदाई मंजूर नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने ही कैमरामैन के साथ सात फेरे लेने का फैसला कर लिया।

मंदिर में लिए गए फेरे इंटरनेट पर वायरल
17 जुलाई को तीनों ने अमरोहा के प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर विक्कू से शादी कर ली। इस शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ। शादी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बवाल मच गया। हिंदू संगठनों ने इसे सनातन परंपरा और मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
जब राजा दशरथ की 3 रानियां हो सकती हैं…
बढ़ते विवाद को देख तीनों बहनों ने एक और वीडियो जारी कर ट्रोल्स और विरोधियों की बोलती बंद करने की सोची। उन्होंने कहा जब पौराणिक काल में राजा दशरथ की तीन रानियां हो सकती हैं, तो हमने क्या गलत किया? हम तीनों बालिग हैं, आपस में बहुत प्यार करती हैं और एक साथ खुश हैं। जब हमें कोई दिक्कत नहीं है, तो दुनिया को क्या ऐतराज? फिलहाल, 3 रीलबाज बहनों और 1 कैमरामैन की यह थ्री-इन-वन शादी पूरे इलाके और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
आज दौर जहां शादी शब्द से मर्दों को डर रहा है तो वहीं
अमरोहा में 3 रीलबाज सगी बहिनों ने अपने कैमरामैन से शादी कर ली है। सोचिए इतनी मंहगाई के दौर मे एक संभाला मुश्किल है, यहां तो तीन है!! #Amroha #shaadi #wedding #sisters pic.twitter.com/5M7OS3xRQP— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) July 23, 2026
पढ़ें :- जरूरत है किसी साथी की तो रेंट पर लें बॉयफ्रेंड, जापान के बाद अब भारत में भी 'रेंटल बॉयफ्रेंड का ट्रेंड चालू!'