दिल्ली में हो रहे नीट परीक्षा लीक आंदोलन लगातार जारी है इसी बीच कॉकरोज जनता पार्टी ने छात्रों की आवाज को और बुलंद करने के लिए, कल यानी 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन का एलान कर दिया है। बड़ी संख्या में छात्र जुड़े और प्रदर्शन को सफल बनाए पार्टी ने ऐसा आह्वान भी किया है..
नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे नीट परीक्षा लीक आंदोलन लगातार जारी है इसी बीच कॉकरोज जनता पार्टी ने छात्रों की आवाज को और बुलंद करने के लिए, कल यानी 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन का एलान कर दिया है। बड़ी संख्या में छात्र जुड़े और प्रदर्शन को सफल बनाए पार्टी ने ऐसा आह्वान भी किया है। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े छात्रों के तमाम मुद्दों और मांगों को लेकर किया जा रहा है, आंदोलन में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे है।
कैसे हुआ सीजेपी के देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
देशभर में प्रस्तावित इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी सीजेपी ने एक डिजिटल पंफलेट के माध्यम से साझा की है। यह पंफलेट सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हिस्सा बनें और प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर करें।
सीजेपी के अनुसार 24 जुलाई को देश के प्रत्येक जिले में एक दिन का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की योजना है। पार्टी का कहना है कि इसका उद्देश्य पुलिस कार्रवाई से प्रभावित छात्रों के समर्थन में आवाज उठाना और उनके साथ एकजुटता व्यक्त करना है। अभियान के पोस्टर पर Every District. One Day. One Demand. का संदेश प्रमुखता से दिया गया है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए छात्र संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अनुमति लेने और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी करने का आग्रह किया गया है।

पोस्टर के अंत में “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” जैसे नारों के साथ देशभर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर लोकतांत्रिक ढंग से अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।