1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INDIA पर छिड़ी बहस के बीच अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा-‘भारत माता की जय’

INDIA पर छिड़ी बहस के बीच अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा-‘भारत माता की जय’

देश को भारत और इंडिया इन दोनों नामों से संबोधित किया जाता है लेकिन अब इस को लेकर सियासी बहस छिड़ गयी है। दरअसल, देश का नाम एक ही रखने की बात कही जा रही है और वह भी भारत। विपक्षी पार्टियां इसको लेकर सरकार पर हमलावर हो गयीं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश को भारत और इंडिया इन दोनों नामों से संबोधित किया जाता है लेकिन अब इस को लेकर सियासी बहस छिड़ गयी है। दरअसल, देश का नाम एक ही रखने की बात कही जा रही है और वह भी भारत। विपक्षी पार्टियां इसको लेकर सरकार पर हमलावर हो गयीं हैं। कांग्रेस ने इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर ​सीधा हमला बोला है। इन ​विवाद के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक अहम ट्वीट आया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पंजाब दौरे पर रवाना, यात्रा पूरी तरीके से है धार्मिक

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘भारत माता की जय।’ इंडिया और भारत विवाद के बीच अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने भी इस पर अपना समर्थन दिया है। बिग बी के ट्वीट करने के कुछ मिनट में ही कई यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया और कई ने रिएक्शन दिया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में किसी विवादित बात का जिक्र नहीं किया है लेकिन यूजर्स उनके इस ट्वीट को भारत वर्सेस इंडिया पर छिड़ी बहस से ही जोड़ रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs AUS ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 353 रनों का लक्ष्य, बुमराह ने झटके तीन विकेट

जानिए क्या है पूरा विवाद
विपक्ष का आरोप है कि उनके गठबंधन का नाम इंडिया रखने के कारण ही भाजपा घबरा गई है, जिसके कारण इस तरह के काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जी20 राष्ट्रध्यक्षों और मंत्रियों को भेजे गए ऑफिशियल निमंत्रण पत्र पर इंडिया की जगह भारत लिखा पत्र सामने आया, जिसके बाद विपक्षी दल ने हल्ला बोल दिया। विपक्ष तमाम सवाल खड़े कर रहा है और दावा कर रहा है कि पहले जी 20 इन्विटेशन लेटर पर प्रेसिडेंट ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडिय़ा लिखा जाता था जिसे अब द प्रेजिडेंट ऑफ भारत कर दिया गया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...