1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Dhanteras पर Ananya Pandey ने खरीदा खुद का घर, शेयर किया गृह प्रवेश का वीडियो

Dhanteras पर Ananya Pandey ने खरीदा खुद का घर, शेयर किया गृह प्रवेश का वीडियो

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने खुद का घर खरीद लिया है। अनन्या ने शुक्रवार को धनतेरस (10 नवंबर) के दिन सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। इसमें उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने घर की हल्की सी झलक भी दिखाई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने खुद का घर खरीद लिया है। अनन्या ने शुक्रवार को धनतेरस (10 नवंबर) के दिन सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। इसमें उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने घर की हल्की सी झलक भी दिखाई।

पढ़ें :- Ananya Pandey pic: कानों में झुमकें, बालों में गजरा लगाए बला की खूबसूरत दिखी अनन्या पांडे, देखें तस्वीरें

आपको बता दें, अनन्या (Ananya Pandey) ने कैप्शन में लिखा, “मेरा खुद का पहला घर। इस नई शुरुआत के लिए सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। हैप्पी धनतेरस। एक वीडियो में अनन्या घर में गृह प्रवेश के लिए मुख्य द्वार पर नारियल फोड़ती भी नजर आ रही हैं।

अनन्या के पोस्ट शेयर करते ही कई फिल्म स्टार्स ने खुशी बयां करते हुए उन्हें बधाई दी है। सबसे पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ, एक्ट्रेस गौहर खान, कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अनन्या को बधाई दी। फराह ने लिखा, “अनन्या यह काफी जल्दी था।


भगवान की दुआ से यह घर आपके लिए ढेर सारी खुशियां और किस्मत लेकर आए। अनन्या के बचपन की दोस्त शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह ‘खो गए हम’ मूवी में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही वह ‘कॉल मी बे’ वेबसीरीज में भी काम कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...