1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Anil Kapoor’s mother passes away: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन, गम में डूबा कपूर परिवार

Anil Kapoor’s mother passes away: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन, गम में डूबा कपूर परिवार

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का आज शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्मल कपूर पिछले कई महीनों से बीमार थी। कुछ वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Bollywood actor Anil Kapoor’s mother passes away:  बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Bollywood actor Anil Kapoor) की मां निर्मल कपूर का आज शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्मल कपूर पिछले कई महीनों से बीमार थी। कुछ वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पढ़ें :- रिपोर्ट : केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंत्रिपद का उठाया फायदा? अपने ही मंत्रालय से 'खीरे की खेती' के लिए ली 99 लाख रुपये की सब्सिडी

अब इस दुनिया में उनके न रहने से उनके तीनों बेटे अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटों के अलावा निर्मल कपूर अपने पोते और पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर संग अन्य के साथ बॉड शेयर करती थीं।

निर्मल कपूर ने बॉलीवुड के लेजेंडरी सुरिंदर कपूर से 1955 में शादी की थी। उनके चार बच्चे थे। बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर मरवाह। सुरिंदर कपूर ने अपने करियर में मिलेंगे मिलेंगे, लोफर, पोंगा पंडित, एक श्रीमान एक श्रीमती समेत कई फिल्मों को प्रोड्यूसर किया था। सिंतबर 2011 में उनका निधन हुआ। पिता के कदमों पर चलते हुए बोनी कपूर ने भी बतौर प्रोड्यूसर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाया।

वहीं फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के चलते अनिल कपूर ने एक्टर बनने का फैसला किया था। उन्होंने 1979 में उमेश मेहरा की फिल्म हमारा तुम्हारा से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें हम पांच शक्ति मशाल जैसी फिल्मों में देखा गया। मशाल में अपने काम के लिए अनिल कपूर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

पढ़ें :- अमेरिका ने ईरान के सिरिक और केश्म द्वीप पर की एयरस्ट्राइक, हमले से 8 दिन बाद ही डील टूटी?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...