1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर हिंसा पर संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन

लखीमपुर हिंसा पर संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने बड़ा ऐलान किया है। मोर्च की तरफ से कहा गया है कि  18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोका जाएगा।। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने बड़ा ऐलान किया है। मोर्च की तरफ से कहा गया है कि  18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोका जाएगा।। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) के नेता योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे। इसके अलावा इस हिंसा के खिलाफ 26 अक्टूबर को किसान मोर्चा लखनऊ में महापंचायत करेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने लखीमपुर खीरी हिंसा में सीएम योगी पर भी सवाल खड़ा है। आरोप लगाया कि सरकार पावरफुल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा बताया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...