HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anupam Kher ने किया 539वीं फिल्म का ऐलान, पोस्टर देख उड़ जाएंगे होश

Anupam Kher ने किया 539वीं फिल्म का ऐलान, पोस्टर देख उड़ जाएंगे होश

फेमस एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के नई पोस्ट ने लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने अपनी 539वीं फिल्म का ऐलान किया है। किरदार के गेटअप में फोटो पोस्ट की है। फिल्म की डिटेल खुलकर नहीं बताई बल्कि हिंट दी है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: फेमस एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के नई पोस्ट ने लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने अपनी 539वीं फिल्म का ऐलान किया है। किरदार के गेटअप में फोटो पोस्ट की है। फिल्म की डिटेल खुलकर नहीं बताई बल्कि हिंट दी है।

पढ़ें :- Tisha Kumar की प्रार्थना सभा पर फूट फूट कर रोये Sonu Nigam, देख भावुक हुए फैन्स

अब लोग इस पर कई प्रकार के तुक्के लगा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि यह एक फैंटेसी फिल्म है। इसका ऐलान 24 अगस्त को होगा। तस्वीर में अनुपम जिस सिंहासन पर बैठे हैं, उस पर नाग ही नाग दिखाई दे आ रहे हैं। लोग इस फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने अपनी फोटो पोस्ट की है। इसमें वह नागों से बने सिंहासन पर बैठे हैं। कैप्शन दिया है, अनाउंसमेंट: मेरी 539वीं फिल्म किसी पौराणिक कथा या महान महाकाव्य पर आधारित नहीं है। किन्तु भारत की सबसे बड़ी मल्टी लैंग्वेज फैंटेसी और आप इस विषय को बहुत अच्छी प्रकार जानते हैं। निर्माता इसकी डिटेल 24 अगस्त को अनाउंस करेंगे। इस बीच आप अपने गेस मुझसे शेयर कर सकते हैं।


अनुपम खेर के पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अभिनेता पारितोष त्रिपाठी ने लिखा है, नागराज। किसी ने इसे निगाहें या नगीना का सीक्वल बताया है। कई लोगों ने लिखा है कि अनुपम खेर ने अमरीश पुरी की याद दिला दी। एक शख्स ने शक्तिमान गेस किया है। किसी ने इसे मिस्टर इंडिया का सीक्वल भी लिखा है। कई लोग इसे चंद्रकांता पर फिल्म मान रहे हैं। साथ ही लिखा है कि अनुपम खेर शिवदत्त के किरदार में होंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...