1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. WPL 2026 में अनुष्का शर्मा का होगा डेब्यू, इस टीम में बिखेरेंगी जलवा

WPL 2026 में अनुष्का शर्मा का होगा डेब्यू, इस टीम में बिखेरेंगी जलवा

WPL 2026 Mega Auction: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत साल 9 जनवरी 2026 से होने जा रही है। सीजन का फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा। इस बार टी20 लीग की मेजबानी नवी मुंबई और वडोदरा को सौंपी गयी है। इससे पहले 27 नवंबर को डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। इस बीच अनुष्का शर्मा का नाम भी चर्चा का विषय बना।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ दिखे क्रिकेटर विराट कोहली, आठ साल बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है अनुष्का शर्मा

डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में अनुष्का शर्मा को गुजरात जाएंट्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा। यहां हम आपको बता दें कि हम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से आने वाली 22 साल खिलाड़ी अनुष्का शर्मा की कर रहे हैं। उन्हें ऑक्शन में गुजरात जाएंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा है। अनुष्का शर्मा का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। घरेलू क्रिकेट में पिछले काफी समय से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

अनुष्का ने हाल में ही हुई सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम से खेलते हुए कुल 207 रन बनाए थे। इसके अलावा वह गेंदबाजी भी कर सकती हैं। ऐसे में गुजरात की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का फैसला किया। अनुष्का 2026 डब्ल्यूपीएल में डेब्यू करेंगी। उम्मीद है वह अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाएं।

गुजरात जाएंट्स की फुल स्क्वाड

एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह, यस्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर, कनिका आहूजा, टिटस साधु, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डेनियल वायट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

पढ़ें :- विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंदजी महराज से लिया आशीर्वाद, आम भक्तों के साथ हाथ-जोड़कर एक घंटे तक सुना सत्संग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...