1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Arabian Sea Helicopter Emergency Landing: कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग; दो पायलट समेत तीन लोग लापता

Arabian Sea Helicopter Emergency Landing: कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग; दो पायलट समेत तीन लोग लापता

Arabian Sea Helicopter Emergency Landing: गुजरात में आई बाढ़ से जुड़े राहत और बचाव कार्य में जुटे भारतीय कोस्टगार्ड के हेलिकॉप्टर ध्रुव की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। जिसके बाद हेलिकॉप्टर में सवार इंडियन कोस्ट गार्ड के दो पायलट और एक डाइवर लापता बताया जा रहा है। जबकि एक एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, और बाकी लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Arabian Sea Helicopter Emergency Landing: गुजरात में आई बाढ़ से जुड़े राहत और बचाव कार्य में जुटे इंडियन कोस्टगार्ड (Indian Coast Guard) के हेलिकॉप्टर ध्रुव की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जिसके बाद हेलिकॉप्टर में सवार इंडियन कोस्ट गार्ड के दो पायलट और एक डाइवर लापता बताया जा रहा है। जबकि एक एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, और बाकी लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी बनें प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि हेलिकॉप्टर ने सोमवार की रात को पोरबंदर के पास समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग की थीं। घटना के समय हेलिकॉप्टर में दो पायलट और दो डाइवर सवार थे। इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक्स पोस्ट के जरिये बताया कि  यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास आ रहा था। इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर के एक सदस्य को खोज लिया गया है। वहीं, 3 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। इंडियान कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान के लिए  04 जहाज और 02 विमान तैनात किए हैं।

पढ़ें :- पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी संग साइकिल पर हुए सवार, बोले-बरेली से भाजपा को पूरी तरह कर दूंगा समाप्त

गुजरात में आई बाढ़ और चक्रवात के दौरान इंडियन कोस्ट गार्ड के अडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ने 67 लोगों की जिंदगियों को बचाया है। इंडियन कोस्टगार्ड की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रात को करीब 11 बजे इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर मेडिकल बचाव के लिए निकला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...