प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में लिखा, पश्चिम बंगाल के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है। मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का अवसर मिला। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है... मैं अब इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया है। दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव के परिणाम 4 मई को आयेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम एक पत्र और ऑडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने लोगों से 29 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में लिखा, पश्चिम बंगाल के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है। मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का अवसर मिला। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है… मैं अब इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं।
इस चुनाव के दौरान, मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा अनुभव की है। इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बाद भी, मुझे बंगाल के इस चुनाव में जरा भी थकान नहीं महसूस हुई। ये रैलियां, ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे। मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, ती संभवतः मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थीं।
पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके… pic.twitter.com/IKH447nWn2
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
पढ़ें :- TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, भाजपा समर्थकों पर लाठियों से हमले का आरोप, सांसद और ड्राइवर घायल
पीएम मोदी ने आगे लिखा, जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था, उससे पहले मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था, व्रत किया था। इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई, जैसी किसी देवी मंदिर में दर्शन के समय होती है। बंगाल की सभी रैलियों में, रोड शो में, मुझे इतने अपनत्व भरे संदेश और चित्र मिले हैं कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता। रैलियों और रोड शो के बाद जब भी पहला मौका मिलता है, मैं रात में बहुत तसल्ली से उन चित्रों को देखता हूं आपके प्यार भरे संदेशों को, आपके पत्रों को पढ़ता हूं और अपना जवाब भी लिखवाता हूं। युवा हों, बहनें बेटियां हों, बुजुर्ग हीं, हर आयु वर्ग के साथियों में स्नेह का जो भाव में देखता हूं, वो मेरे जीवन की असली पूंजी है।
इस चुनाव के दौरान मैंने वे भी देखा कि बंगाल के युवा हो, महिलाएं हों, किसान हों, श्रमिक हो, सभी विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं। बंगाल का यूवा अब आगे बढ़ने के लिए खुला मैदान चाहता है। बेटियां खुला आसमान चाहती है, सुरक्षा चाहती है। बंगाल का हर नागरिक, हर परिवार एक ही संकल्प के नाम आगे बढ़ रहा है परिवर्तन करना है। भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए। बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना, ये मेरा दायित्व है। बंगाल के सामने उपस्थित हर चुनौती को अवसर में बदलना ये मेरे भाग्य में भी है और मेरी जिम्मेदारी भी है। में अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा। में आपको भरोसा देता हूं, कि बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण का उत्सव हम सभी मिलकर मनाएंगे।