1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Indresh Upadhyay – Surbhi Tiwari Bhajan : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और सुरभि तिवारी ने गाया भजन , भक्तों के बीच बना चर्चा का केंद्र

Indresh Upadhyay – Surbhi Tiwari Bhajan : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और सुरभि तिवारी ने गाया भजन , भक्तों के बीच बना चर्चा का केंद्र

भक्ति में भाव का बहुत महत्व है। भक्ति के सागर में डूबने वाले नाम का जप कर भगवान को रिझाने का प्रयास करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indresh Upadhyay – Surbhi Tiwari Bhajan :  भक्ति में भाव का बहुत महत्व है। भक्ति के सागर में डूबने वाले नाम का जप कर भगवान को रिझाने का प्रयास करते है। भजन कीर्तन के माध्यम से भक्त गण भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूब जाते है। आप भी भक्ति के सागर में डूबना चाहते हैं और श्री कृष्ण की शीतल छाया का अनुभव करना चाहते हैं, तो “कृष्ण उनका नाम है” भजन को एक बार जरूर सुनें। यह आपके हृदय को भक्ति के अनूठे रंग में रंग देगा।

पढ़ें :- 18 सितंबर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कामकाज में मिलेगी सफलता और रुके हुए कार्य बढ़ेंगे आगे

स्वर में जो शीतलता और गहराई
हाल ही में रिलीज हुआ भजन “कृष्ण उनका नाम है” इस भजन को प्रख्यात कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय जी और सुरभि तिवारी जी ने अपनी सुरीली आवाज़ों से सजाया है। महाराज जी के स्वर में जो शीतलता और गहराई है, वह सुनने वाले को अलौकिक शांति का अनुभव कराती है। उनकी आवाज में श्रद्धा और समर्पण का ऐसा युग्म है कि हर शब्द में श्री कृष्ण के साक्षात दर्शन होते है। इस दिव्य भजन के पीछे कौशल किशोर जी की लेखनी का जादू है।

भक्तों के बीच चर्चा का केंद्र
धर्म प्रेमियों के बीच भजन “कृष्ण उनका नाम है” कुछ ऐसा ही अनुभव लेकर आया है। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करता यह भजन सोशल मीडिया और भक्तों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

 

पढ़ें :- Shukra Ast 2026 : सुख-समृद्धि के देवता शुक्र 23 सितंबर से अस्त हो रहे हैं, शुभ कार्य रूक जाते हैं

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...