1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, भाजपा समर्थकों पर लाठियों से हमले का आरोप, सांसद और ड्राइवर घायल

TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, भाजपा समर्थकों पर लाठियों से हमले का आरोप, सांसद और ड्राइवर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के बीच सोमवार को हुगली में TMC सांसद मिताली बाग (TMC MP Mitali Bag) की कार पर हमला हुआ है। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के बीच सोमवार को हुगली में TMC सांसद मिताली बाग (TMC MP Mitali Bag) की कार पर हमला हुआ है। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया है।

पढ़ें :- संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सियासी बवाल, TMC के 20 बागी सांसदों की एंट्री पर विपक्ष का वॉकआउट

मिताली बाग (Mitali Bag) गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान उन पर हमला हुआ है। हमले में कार के शीशे टूट गए हैं। मिताली बाग और उनके ड्राइवर को चोट आई हैं। घायलों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Arambagh Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। चुनावी माहौल के बीच हुई इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। TMC नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...