1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. TMC को एक के बाद एक लग रहे बड़े झटके: अब तक तीन राज्यसभा सांसदों ने दे दिया इस्तीफा

TMC को एक के बाद एक लग रहे बड़े झटके: अब तक तीन राज्यसभा सांसदों ने दे दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक नेता टीएमसी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। अब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा दिया था। एक के बाद एक हुए इन तीन बड़े इस्तीफों के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की ताकत काफी कम हो गई है। वहीं, अब उच्च सदन में टीएमसी के सांसदों की संख्या घटकर 10 रह गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक नेता टीएमसी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। अब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा दिया था। एक के बाद एक हुए इन तीन बड़े इस्तीफों के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की ताकत काफी कम हो गई है। वहीं, अब उच्च सदन में टीएमसी के सांसदों की संख्या घटकर 10 रह गई है।

पढ़ें :- Video-ममता बनर्जी ने भाजपा को दी खुली चुनौती, बोलीं-'मुझे चुप कराने और TMC को खत्म करने के लिए आपको मुझे मारना पड़ेगा'

कहा जा रहा है कि, आने वाले दिनों में टीएमसी के कई दिग्गज नेता पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद टीएमसी की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। एक तरह से टीएमसी में टूट की खबर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले एक हफ्ते के भीतर टीएमसी के तीन और राज्यसभा सांसद अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ये अटकलें सच साबित होती हैं, तो संसद में ममता बनर्जी की पार्टी का ग्राफ और नीचे गिर जाएगा।

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को सौंपे गए अपने इस्तीफे में प्रकाश चिक बड़ाईक ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से सदन की सदस्यता छोड़ रहे हैं। पत्र में उन्होंने लिखा, मैं एतद्द्वारा राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, कृपया इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समर्थन के लिए सभापति और सचिवालय का आभार भी व्यक्त किया। पत्र में आगे कहा गया, मैं महामहिम, माननीय उपसभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान पूरी मदद और सहयोग दिया।

पढ़ें :- ममता बनर्जी को एक और झटका! टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...