1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार के ‘नए रथ’ में तीन घोड़े, ED, CBI और कैश के बूते 9 राज्यों में गिराई सरकार : अरविंद केजरीवाल

मोदी सरकार के ‘नए रथ’ में तीन घोड़े, ED, CBI और कैश के बूते 9 राज्यों में गिराई सरकार : अरविंद केजरीवाल

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम में संशोधन किए हैं। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया था। पार्लियामेंट से बिल पास होने के बाद भी इस पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम में संशोधन किए हैं। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया था। पार्लियामेंट से बिल पास होने के बाद भी इस पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शुक्रवार को इस मुद्दे पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

पढ़ें :- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

सीएम केजरीवाल ने सदन में कहा कि ‘केंद्र की सत्ता में काबिज नरेंद्र मोदी की सरकार राज्य की सरकारों को गिराने के लिए एक ‘नया रथ’ लेकर चली है। इस रथ में तीन घोड़े हैं पहला प्रवर्तन निदेशालय (ED), दूसरा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और तीसरा कैश है।’

‘नए रथ’ से BJP ने 9 राज्यों में गिराई सरकार

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि ‘मोदी सरकार के ‘नए रथ’ से बीजेपी ने 9 राज्यों की सरकार गिरा दी। आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं को भी 25-25 करोड़ रुपए का लालच दिया गया। हमारे दो मंत्रियों सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को जेल में डाल दिया। अगर, ये दोनों भी बीजेपी में शामिल हो जाते तो उनकी भी जमानत हो जाती। केजरीवाल कहते हैं, हमारे दोनों साथियों ने कुछ नहीं किया है।

केजरीवाल ने याद दिलाए पुराने दिन

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही कहा कि ‘दिल्ली सेवा बिल (Delhi Service Bill) को समझने के लिए हमें और पीछे जाना होगा। वर्ष 2013 में देश में कांग्रेस को लेकर नकारात्मकता थी। हर तरफ मोदी लहर थी। लेकिन, दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को 28 सीटें मिली। दिल्ली में हमारी सरकार बन गई। आप सोच सकते हो कि मोदी जी के दिल पर क्या गुजरी होगी। हमारी सरकार मात्र 49 दिन ही चली। लेकिन, लोग आज भी याद करते हैं उन दिनों को। 49 दिनों में 32 लोगों को करप्शन के मामलों में जेल भेजा था।

अगला चुनाव पूर्ण राज्य का दर्जा के लिए

दिल्ली सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘राष्ट्रीय राजधानी में अगला चुनाव ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ (Delhi Full Statehood) दिलाने को लेकर लड़ा जाएगा। उन्होंने केंद्र और उपराज्यपाल (LG) पर निशाना साधा। बोले कि ‘अगर केंद्र सोचती है कि एलजी के जरिए देश को चलाएंगे, तो 140 करोड़ जनता इस मॉडल को चलने नहीं देगी। अपने संबोधन में केजरीवाल आगे कहते हैं, आने वाला लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।’ केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में BJP को सभी सातों सीटों पर हराने का भी दावा किया।

‘ED, CBI लगाई, लेकिन 100 करोड़ रुपये न मिले’

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने आगे कहा कि केंद्र ने दिल्ली सरकार के पीछे ईडी, सीबीआई लगा दी। ये कहते थे कि इन्होंने 100 करोड़ रुपए खा लिए। इसी आरोप पर केजरीवाल ने सदन के माध्यम से कहा, कहां हैं 100 करोड़ रुपए? हमारे पास तो सिर्फ आशीर्वाद है। सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर हमलावर रुख जारी रखा। आगे कहते हैं, ये लोग (केंद्र) जो मॉडल लाए हैं, वो संघी मॉडल है। चौथी पास मॉडल है।

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...