1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी के करीबी पूर्व आईएएस अ​फसर अरविंद कुमार शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

पीएम मोदी के करीबी पूर्व आईएएस अ​फसर अरविंद कुमार शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करी​बियों में गिने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। एके शर्मा को यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र जारी करने के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनको बधाई भी दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करी​बियों में गिने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। एके शर्मा को यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र जारी करने के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनको बधाई भी दी।

पढ़ें :- Manipur Violence Again : मणिपुर में देर रात भड़की हिंसा, उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद

आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में आने के बाद फरवरी में उन्हें एमएलसी बनाया गया था। पिछले कुछ समय से उनके योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने और उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी। एके शर्मा के साथ ही दो मंत्री भी बनाए गए हैं।

एमएलसी बनने के बाद से एके शर्मा लगातार यूपी में सक्रिय थे। विभिन्न जिलों में कोविड नियंत्रण अभियान में जुटे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना को नियंत्रित करने में उनका खास योगदान माना गया।

प्रधानमंत्री ने बनारस मॉडल की चर्चा भी की थी। बता दें कि, अरविंद कुमार शर्मा के अलावा दो प्रदेश मंत्री को भी नियुक्त किया गया है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री नियुक्त किया गया है।

 

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली जेल में किया गया शिफ्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...