एक्ट्रेस आर्या वोरा (Arya Vora) साल 2013 में अपने पहले टीवी शो 'देवों के देव...महादेव' (Mahadev- The Lord of all Gods) में 'सिद्धि' की भूमिका के चलते फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। आर्या (Arya Vora) ने इसी साल 26 फरवरी को बॉयफ्रेंड रंजीत के साथ शादी रचाई।
मुंबई : एक्ट्रेस आर्या वोरा (Arya Vora) साल 2013 में अपने पहले टीवी शो ‘देवों के देव…महादेव’ (Mahadev- The Lord of all Gods) में ‘सिद्धि’ की भूमिका के चलते फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। आर्या (Arya Vora) ने इसी साल 26 फरवरी को बॉयफ्रेंड रंजीत के साथ शादी रचाई। फिलहाल आर्या का प्री-वेडिंग शूट सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि स्पीति घाटी में -22 डिग्री पर हाइपोथर्मिया से वह मरणासन्न हो गई थीं।
दरअसल आर्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर स्पीति वैली में प्री-वेडिंग शूट (Pre-wedding shoot in Spiti Valley) का एक वीडियो शेयर किया। इसमें ब्लैक कलर का गाउन पहनीं आर्या अत्यधिक ठंड के कारण बेहोश हो रही हैं, लेकिन फिर भी हाड़ गलाने वाली ठंड में शूटिंग जारी रखी।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
आपको बता दें, इसके साथ ही आर्या ने खुलासा किया कि वह हाइपोथर्मिया से मरते-मरते बचीं। आर्या ने ड्रीम शॉट (dream shot) तो पूरा कर लिया, लेकिन कई नेटिजंस को यह बात जरा भी अच्छी नहीं लगी। वे आर्या की खिंचाई कर रहे हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ”इसलिए शिक्षा और सामान्य ज्ञान की जरूरत है।” एक और ने लिखा, “यह देखना हास्यास्पद और दुखद है कि तस्वीरें कितनी जरूरी हो गई हैं! कोई एक शॉट के लिए अपने जीवन का सौदा करने के लिए तैयार है? हे भगवान..।” आर्या ‘माई फ्रेंड गणेशा’ से अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत की थी।