1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ashok Ke Patte : ये पत्ते पति-पत्नी के बीच घोलते हैं मिठास, मनवांक्षित फल मिलता है

Ashok Ke Patte : ये पत्ते पति-पत्नी के बीच घोलते हैं मिठास, मनवांक्षित फल मिलता है

दांपत्य जीवन में उठे तूफान को शांत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय बताए है। इन उपायों का पालन कर के दांपत्य जीवन की कठिनाइयों से बाहर निकला जा सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ashok Ke Patte : दांपत्य जीवन में उठे तूफान को शांत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय बताए है। इन उपायों का पालन कर के दांपत्य जीवन की कठिनाइयों से बाहर निकला जा सकता है। प्राचीन काल से अशोक के पेड़ को रामबाण माना जाता है। जीवन के कई संकटों और बीमारियों में इस पेड़ के पत्ते और लकड़ियों को उपयोग में लाया जाता है। वास्तु शास्त्र में अशोक को बहुत चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां शांति और खुशहाली अपने आप आती है। इस पेड़ के पत्तों के उपाय से पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है। आइये जानते अशोक के पेड़ की पत्तियों का अचूक उपाय।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

1.वास्तु शास्त्र के मुताबिक दांपत्य जीवन अनबन को दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय बेहद लाभदायक होता है। अशोक के पेड़ के 7 पत्ते घर में देवी-देवताओं के सामने रखें। पत्ते सूखने पर इन्हें हटाएं और नए 7 पत्ते फिर रख दें। कुछ ही दिनों में पति-पत्नी को रिश्ते में चौंकाने वाला लाभ दिखेगा।

2. अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। घर के सामने अशोक का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है। घर में शांति और खुशहाली आती है।
3. यह भी कहा जाता है कि देवी-देवताओं को अशोक की पत्तियां अर्पित करने से मनवांक्षित फल मिलता है।
4. शास्त्रों के मुताबिक अशोक के पत्तों के उपाय से वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन दूर होती हैं। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी में मिलाकर नहाना चाहिए। स्नान के बाद अशोक के पत्तों को पीपल के पेड़ के पास रख दें। लगातार 42 दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रखें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशी लौट आएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...