1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2023 : भारतीय पुरुष टीम 400 मीटर रिले रेस में जीता स्वर्ण पदक, कुल संख्या 81 पहुंची

Asian Games 2023 : भारतीय पुरुष टीम 400 मीटर रिले रेस में जीता स्वर्ण पदक, कुल संख्या 81 पहुंची

एशियाई खेलों में बुधवार को 11वें दिन भारतीय पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम ने 3:01.58 मिनट में अपनी रेस पूरी कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। मुहम्मद अनस, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की जोड़ी ने स्वर्ण जीता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में बुधवार को 11वें दिन भारतीय पुरुष टीम ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम ने 3:01.58 मिनट में अपनी रेस पूरी कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। मुहम्मद अनस, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की जोड़ी ने स्वर्ण जीता है। इसके साथ की एशियाई खेलों की पदक तालिका में 81 पदकों के साथ चौथे स्थान पर कायम है।

पढ़ें :- Asian Games 2023: भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एशियाड खेलों में जीते 100 मेडल

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 18
रजतः 31
कांस्यः 32
कुलः 81

इससे पहले एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए हैं। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक अपने नाम किया है। यह पहला मौका है, जब भालाफेंक में स्वर्ण और रजत दोनों पदक भारत को मिले हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...