Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में हवा का रुख अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बिस्वनाथ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कड़ा हमला किया।
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में हवा का रुख अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बिस्वनाथ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कड़ा हमला किया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राज्य की राजनीति में बाहरी दखल का आरोप लगाते हुए कहा कि असम की कमान असल में दिल्ली के हाथों में है। उन्होंने भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले समय में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर संघर्ष और तेज करेगी।
असम की रैली में बोलते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं और नरेंद्र मोदी व अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की सरकार को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली से अमित शाह चला रहे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके बड़ी गलती की है। अब उनके परिवार को भी आरोपों का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को माफी मांगने पर भी नहीं छोड़ेंगे और जेल भेजकर दम लेंगे।
LIVE: LoP Shri @RahulGandhi addresses the public meeting in Biswanath, Assam. https://t.co/w84PQrpGKe
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026
हिमंता बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालने जा रहे हैं। वो हाथ जोड़ेंगे असम की जनता से माफी मांगेंगे, लेकिन अब माफी का कोई मतलब नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी। हिमंता बिस्वा सरमा को जितना कूदना-फांदना है, वो अभी कर लें- क्योंकि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हिमंता ने असम को BJP का ATM बना दिया है। BJP आपकी जमीनें किसी बहाने से छीनकर अडानी-अंबानी-रामदेव को सौंप देती है, जिसके बदले BJP को करोड़ों-अरबों रुपए दिए जाते हैं।
असम एक फूलों का गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति, विचारधारा के लोग रहते हैं। आपने मुझे गोरखा का चिन्ह दिया है। आप सरहद पर देश की रक्षा करते हैं, आपने देश को बहुत कुछ दिया है। यहां की हर कम्युनिटी असम की ताकत है। असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा- नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे के बिना ‘चूं’ नहीं कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंता, अडानी… ये सभी बिजनेस पार्टनर हैं, जो मिलकर असम को लूटने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग याद रखें- कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी, ये तो हिमंता बिस्वा सरमा ही है।
ट्रंप ने सरेआम कहा कि नरेंद्र मोदी मुझे ‘सर’ कहता है, मैं जब चाहूं उसका करियर खत्म कर सकता हूं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ऐसा इसलिए कह रहा है, क्योंकि उसके हाथ में Epstein फाइल हैं, जिसमें मोदी की पूरी सच्चाई है। ट्रंप ने अमेरिका में अडानी पर क्रिमिनल केस भी कर दिया है, क्योंकि वो जानता है कि यही BJP का फाइनेंशियल सिस्टम है। राहुल गांधी ने कहा कि अब हालात ये हैं ट्रंप की मर्जी के बिना भारत किसी देश से तेल भी नहीं खरीद सकता। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के हाथ में भारत की Energy security और डाटा थमा दिया है। ये नरेंद्र मोदी के Compromised होने का नतीजा है।