1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Australia News: सिडनी के एक मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना से मचा हड़कंप

Australia News: सिडनी के एक मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना से मचा हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। हालांकि, घटना के पीछे कौन लोग हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। लोगों का कहना है कि, मॉल के अंदर लगातार गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Australia News: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। हालांकि, घटना के पीछे कौन लोग हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। लोगों का कहना है कि, मॉल के अंदर लगातार गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गयी।

पढ़ें :- '2004 में मनमोहन सिंह को BJP ने राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने से रोका था...' जयराम रमेश ने वीडियो शेयर करके दिलाया याद

जानकारी के अनुसार, मॉल में चार लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चाकूबाज पर गोली चलाई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कई पुलिस गाड़ी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, मॉल के अंदर मौजूद एक व्यक्ति चाकू लेकर दौड़ रहा था, जिसने चार लोगों पर वार कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे मार गिराया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अभी केवल एक अपराधी ही घटना में शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...