1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ने आईपीएल 2022 से पहले शुरु की नई पारी, भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ने आईपीएल 2022 से पहले शुरु की नई पारी, भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2022 के आगामी सीजन से पहले अपनी जीवन की नई पारी शुरु की है। उन्होंने 18 मार्च यानी के शुक्रवार को होली के दिन के शादी कर ली है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2022 के आगामी सीजन से पहले अपनी जीवन की नई पारी शुरु की है। उन्होंने 18 मार्च यानी के शुक्रवार को होली के दिन के शादी कर ली है। मैक्सवेल ने विनी रमन के साथ शादी कर ली है। दोनों काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

पढ़ें :- India World Cup Team : संजय मांजरेकर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम; कोहली-हार्दिक समेत कई धुरंधरों का नाम गायब

इस तस्वीर में दोनों दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, Mr and Mrs Maxwell।’ कुछ समय पहले दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जोकि तमिल भाषा में ही छपाहुआ था। शादी के कारण मैक्सवेल पाकिस्तान दौरे पर भी नहीं जा पाए थे और अब वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नहीं खेल पाएंगे।

बता दें कि विनी रमन भारतीय मूल की तमिल हैं और वो मेलबर्न में ही रहती हैं। रमन मेलबर्न में ही पढ़ाई कर रही हैं। दोनों की मुलाकात की कई फोटो काफी पहले से ही सुर्खियों में छाई हुई है। हाल के समय में भी दोनों सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए नजर आते रहते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...